राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से कराया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह उद्घाटन वे नहीं कर रहे हैं, बल्कि कार्यक्रम में उपस्थित जनता कर रही है। यह एयरपोर्ट युवाओं के भविष्य को उड़ान देने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद जनता से मोबाइल फोन की फ्लैस लाइट जाने का अनुरोध करते हुए कहा मैंने सिर्फ पर्दा हटाया है। मैं चाहता हूं कि इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग करें। इसलिए आप अपने मोबाइल फोन निकालकर फ्लैस लाइट जलाएं और इसका उद्घाटन करें।

इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित समर्थकों ने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाई। प्रधानमंत्री ने जनता से कहा आप इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कर रहे हैं। ये आपकी (जनता) की अमानत है। ये आपका भविष्य है और आपका पुरूषार्थ है। इसलिए उद्घाटन भी आपके हाथों से हो रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज हम ‘विकसित यूपी-विकसित भारत’ अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। देश का सबसे बड़ा प्रदेश देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्यों में से एक हो गया है। आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं, जिनमें एक यह कि एयरपोर्ट के शिलान्यास करने का अवसर मुझे मिला था और उद्घाटन का सौभाग्य भी मिला है। 

Also Read : 11,200 करोड़ रुपए की लागत से बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेहतर होगी कनेक्टिविटी

मैंने इस सौभाग्य को आपके साथ बांट दिया है। दूसरा यह कि जिस उत्तर प्रदेश ने मुझे सांसद बनाया, उस उत्तर प्रदेश की पहचान के साथ भव्य एयरपोर्ट का भी नाम जुड़ गया है।

उन्होंने कहा कि नोएडा के इस एयरपोर्ट से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर और फरीदाबाद जैसे शहरों को बड़ा लाभ होने वाला है। यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों, छोटे और लघु उद्योगों और यहां के नौजवानों के लिए अनेक नए अवसर लेकर आने वाला है। यहां से दुनिया के लिए विमान तो उड़ेंगे, साथ ही यह ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ की उड़ान का भी प्रतीक बनेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को इस एयरपोर्ट के लिए बधाई देता हूं। आज का यह कार्यक्रम भारत के नए मिजाज का प्रतीक है। आप सभी देख रहे हैं कि आज पूरा विश्व कितना चिंतित है। संकट के इस समय में भी भारत ने अपने विकास को जारी रखा है।

उन्होंने कहा मैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करूं तो पिछले कुछ सप्ताह में ही यह चौथा बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसका शिलान्यास या लोकार्पण हुआ है। कुछ ही सप्ताह में नोएडा में बहुत बड़ी सेमीकंडक्टर फैक्ट्री की शिलान्यास हुआ। देश की पहली दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन ने गति पकड़ी। इसी कालखंड में मेरठ मेट्रो का विस्तार किया गया। इतने कम समय में आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आप सभी के हाथों से उद्घाटन भी हो गया है।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =