नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली और ‘मैच फिक्सिंग’ के आरोप लगाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से कहा है कि चुनाव आयोग हरियाणा और महाराष्ट्र का चुनावी डेटा डिजिटल फॉर्मेट में कब तक सौपेंगे? लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को हरियाणा और महाराष्ट्र में 2009 से 2024 के दौरान हुए चुनावों का डेटा शेयर करने के चुनाव आयोग के फैसले की तारीफ की लेकिन साथ ही पूछा कि क्या चुनाव आयोग डिजिटल फॉर्मेट में डेटा सौंपने की तारीख बता सकता है?
राहुल गांधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करके यह सवाल पूछा। उन्होंने सात जून को छपी एक मीडिया रिपोर्ट की स्क्रीनशॉट भी साझा की, जिसमें दावा किया गया है कि चुनाव आयोग ने 2025 की शुरुआत में दिल्ली हाई कोर्ट को 2009 से 2024 तक हरियाणा और महाराष्ट्र की मतदाता सूची का डेटा शेयर करने का भरोसा दिया था। इससे पहले राहुल ने शनिवार को देश के कई अखबारों में लेख लिख के कर 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था और चुनाव आयोग से जवाब मांगा था।
जवाब में चुनाव आयोग के सूत्रों ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी अगर सीधे चिट्ठी लिख कर चुनाव आयोग से शिकायत करते हैं या जवाब मांगते हैं तो उनको औपचारिक रूप से जवाब दिया जाएगा। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने अखबारों में अपने लेख में लिखा था, ‘महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ‘मैच फिक्सिंग’ की गई थी, जिसमें पहले से भाजपा की जीत तय करने की पूरी कोशिश की गई। भाजपा और उसके सहयोगियों ने चुनाव जीतने के लिए पांच चरणों की प्लानिंग की थी’।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


