नई दिल्ली। पिछले दिनों पुंछ के दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के इस क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज की मांग की है। उन्होंने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख कर पुंछ और पाकिस्तान की गोलीबारी से प्रभावित अन्य इलाकों के लिए राहत पैकेज की मांग की है।
राहुल गांधी ने पुंछ राहत पैकेज मांगा
राहुल ने चिट्ठी में कहा कि पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग से स्थानीय लोगों को जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। इसलिए केंद्र सरकार को इन इलाकों के लिए ठोस और तुरंत मदद पहुंचानी चाहिए।
राहुल गांधी ने चिट्ठी में लिखा कि जिन परिवारों ने अपने घर या परिजन खोए हैं, उन्हें आर्थिक मदद दी जाए और सरकार को पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। गौरतलब है कि छह और सात मई को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के इलाकों में स्थित आतंकवादी संगठनों के खिलाफ भारत की सैन्य कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान ने सीमा पार से गोलीबारी की थी, जिसमें पुंछ और अन्य सीमावर्ती गांवों में 25 से ज्यादा लोग मारे गए थे और दर्जनों घरों को नुकसान हुआ था।
Also Read: सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी
Pic Credit: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



