नई दिल्ली। इंदौर में अपने कार्यक्रम के एक दिन बाद रविवार को राहुल गांधी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए छात्रों का मुद्दा उठाया। उन्होंने हॉस्टल की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में पिछले दिनों छात्रों के एक प्राइवेट हॉस्टल की बिल्डिंग गिर गई थी, जिसमें दब कर पांच छात्रों सहित सात लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद से हॉस्टल का मुद्दा लगातार चर्चा में है।
हॉस्टल की कमी बताते हुए राहुल गांधी ने इंदौर अपने कार्यक्रम के हवाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘कल इंदौर में एक छात्रा ने मुझसे पूछा कि सरकार के पास दिया जलाने के लिए पैसा है, हमारे हॉस्टल के लिए क्यों नहीं’? राहुल ने कहा कि गांव से शहर पढ़ने आने वाली छात्राओं को हॉस्टल नहीं मिलने पर पीजी में रहना पड़ता है। किराए और सुरक्षित रहने का खर्च इतना ज्यादा है कि कई लड़कियां पढ़ाई छोड़ देती हैं।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



