राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

राहुल ने शिक्षा सुधार के लिए सुझाव मांगे

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव मांगे हैं। उन्होंने छात्रों के साथ साथ अभिभावकों से भी सलाह देने को कहा है। राहुल ने ये सलाह ऑनलाइन मांगी है। गौरतलब है कि 19 सितंबर को वे मध्य प्रदेश के इंदौर में छात्रों गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे। उससे पहले उन्होंने शिक्षा सुधार पर सलाह मांगी है।

राहुल गांधी ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था पूरी पीढ़ी को निराश कर रही है, जिसे बेहतर भविष्य देने के लिए बनाया गया था। उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से पूछा कि उनका शिक्षा व्यवस्था से भरोसा क्यों उठ गया है? उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की शुरुआत उन लोगों की बात सुनने से होगी, जो रोजाना इसकी कमियों का सामना कर रहे हैं।

राहुल ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से अपने अनुभव, सबूत और सुझाव ऑनलाइन साझा करने को कहा। गौरतलब है कि अब तक तक राहुल गांधी कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में चार कार्यक्रम कर चुके हैं। 19 सितंबर को इंदौर में कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और प्रशासन के बीच अनुमति का मुद्दा बना हुआ है। कांग्रेस पिछले 11 दिन से अनुमति के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए कलेक्टर, नगर निगम, पुलिस और इंदौर विकास प्राधिकरण के स्तर पर आवेदन और प्रक्रिया चल रही है। कांग्रेस का कहना है कि अनुमति मिले या नहीं, कार्यक्रम होकर रहेगा।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment