प्रयागराज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को एक बार फिर उत्तर प्रदेश पहुंचे और एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- मोदीजी राजा, महाराजा, शहंशाह वाला मॉडल चलाना चाह रहे थे। मैंने मोदी जी को संविधान माथे पर लगाने के लिए मजबूर कर दिया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी तीसरी पारी की शुरुआत संविधान को माथे से लगा कर की है, जबकि इस बार लोकसभा चुनाव में विपक्ष के प्रचार की मुख्य थीम संविधान बचाने की थी।
बहरहाल, राहुल गांधी ने प्रयागराज में ‘संविधान सम्मान और उसकी रक्षा’ की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने 40 मिनट के भाषण में कहा कि वे भाजपा को अपना गुरू मानते हैं क्योंकि भाजपा ने उनको सिखाया कि क्या करना है और क्या नहीं करना है। राहुल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- अगर कोई सोचे कि जातीय जनगणना को रोका जा सकता है। मै बता रहा हूं वो सपना देख रहा है। ना जातीय जनगणना रुकेगी। ना सोशल सर्वे रुकेगा। ना इंस्टीट्यूशनल सर्वे रुकेगा। सरकार को ये मान लेना चाहिए। प्रधानमंत्री को ये बात मान लेनी चाहिए।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



