राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

राजनाथ सिंह एससीओ बैठक के लिए चीन जाएंगे

राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन की यात्रा पर जाएंगे। इस तरह सात साल के बाद भारत सरकार के किसी मंत्री का चीन दौरा होने जा रहा है। राजनाथ से 25 से 27 जून तक चीन के किंगदाओ शहर में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी शामिल होंगे। इससे पहले अप्रैल 2018 में तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चीन के दौरे पर गई थीं।

गौरतलब है कि कई साल के तनाव के बाद भारत और चीन के बीच रिश्ते सामान्य करने की कोशिशें चल रही हैं। व्यापार, यात्रा और संवाद फिर से शुरू हो गया है और कैलाश मानसरोवर यात्रा चालू हो गई है। इससे पहले डेपसांग और डेमचोक में सीमा समझौते के बाद दोनों के सैनिकों ने गश्त भी शुरू कर दी थी। इस बीच पाकिस्तान के साथ भारत एक सीमित संघर्ष हुआ, जिसमें चीन ने पाकिस्तान की मदद की। ऐसे में भारत के रक्षा मंत्री की चीन यात्रा काफी अहम हो जाती है।

बताया जा रहबा है कि राजनाथ सिंह इस यात्रा के दौरान चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून से दोपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच वीजा नीति, कैलाश यात्रा, जल आंकड़ों का साझा करना और हवाई संपर्क बहाल करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। दोनों नेताओं की पिछली मुलाकात लाओस में हुई थी, जहां सीमा विवाद के बाद पहली बार दोनों देशों के मंत्रियों की सीधी बातचीत हुई थी। गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में 2020 से सीमा विवाद को लेकर तनाव था। दो साल की लंबी बातचीत के बाद दिसंबर 2024 एक समझौता हुआ, जिसके तहत दोनों सेनाएं देपसांग और डेमचोक से पीछे हटीं और दोनों की गश्त शुरू हुई।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + five =