राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मोजतबा के समर्थन में रूस और चीन

नई दिल्ली। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले में मारे गए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटी मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है। रूस और चीन दोनों ने मोजतबा के चयन का समर्थन किया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनने पर बधाई दी। हालांकि उनके सुप्रीम लीडर बनते ही खबर आई कि वे इजराइली हमले में घायल हो गए हैं। इजराइल ने इसका दावा किया है। बाद में चीन ने मोजतबा पर हमले की निंदा की।

गौरतलब है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के हमले में मौत हो गई थी। अयातुल्ला 1989 में रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद से ईरान के सर्वोच्च नेता के पद पर काबिज थे। 1989 में ईरान के सुप्रीम लीडर खुमैनी की मौत के बाद उन्हें उत्तराधिकारी बनाया गया था। अब उनकी डगह उनके बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाया गया है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोजतबा खामेनेई को उनके पद संभालने पर बधाई दी। क्रेमलिन की ओर से एक बयान जारी करके इसकी जानकारी दी गई है। पुतिन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मोजतबा अपने पिता के काम को सम्मान के साथ आगे बढ़ाएंगे और कठिन परिस्थितियों में ईरानी जनता को एकजुट रखेंगे।  उन्होंने यह भी कहा कि रूस ईरान के साथ अपने संबंधों को जारी रखेगा। पुतिन ने अपने संदेश में कहा कि रूस ईरान के साथ खड़ा है।

उधर चीन ने ईरान में मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह पूरी तरह ईरान का आंतरिक मामला है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ईरान ने अपने संविधान के अनुसार यह फैसला लिया है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 20 =