राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

कुलगाम में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के खुदवानी इलाके में, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों का सोमवार को लगातार दूसरे दिन एक बड़ा घेराबंदी एवं तलाशी अभियान जारी है।

खुफिया जानकारी मिलने के बाद रविवार को सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने यह अभियान शुरू किया। अभियान की निगरानी के लिए रविवार शाम को वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि पूरी रात कड़ा घेरा बनाए रखा गया और सुबह तलाशी अभियान फिर से शुरू हो गया।

बुधवार को सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले की जगह से लगभग पांच किलोमीटर दूरी तक तलाशी अभियान चल रहा है। इस हमले में तीन जवान घायल हुए थे जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक, जम्मू-कश्मीर जोन संदीप खिरवार ने कहा कि कुलगाम में अभियान जारी है। उन्होंने कहा मैं अभियान से जुड़ी जानकारियों पर चर्चा नहीं कर सकता। “हमने अपनी सतर्कता बढ़ा दी है और इस हमले में जो लोग शामिल थे उनके खिलाफ हम कार्रवाई भी कर रहे हैं।

Also Read : अखिलेश ने दोहराई जातीय जनगणना की मांग

इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पिछले पांच दिनों में कुलगाम जिले में कई तलाशी अभियान चलाए हैं। बुधवार को हुए हमले की जांच में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद लतीफ भट की कथित संलिप्तता का संकेत मिला है। संदेह है कि कुलगाम का रहने वाला यह आतंकवादी दक्षिण कश्मीर में पहले भी कई हमलों में शामिल रहा है।

पुलिस ने आतंकी भट को घाटी में सक्रिय एकमात्र जीवित स्थानीय उग्रवादी बताया है। इस बीच, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के बाद कुलगाम के अखरान गांव को “लगभग एक छावनी में तब्दील” कर दिया गया है।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा उस इलाके से आ रही खबरें बहुत परेशान करने वाली हैं। अज्ञात उग्रवादियों की हरकतों और सुरक्षा में संभावित चूक के लिए पूरी आबादी को सजा देना बहुत अन्यायपूर्ण और अस्वीकार्य है। सामूहिक सजा से केवल अलगाव एवं नाराजगी ही उत्पन्न होती है। निर्दोष लोगों को कष्ट नहीं झेलना चाहिए।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment