ताइयुआन। उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान (Coal Mine) में हुए हादसे (Accident) में सात खनिकों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। काउंटी सरकार के हवाले से बताया कि शुक्रवार सुबह 6:23 बजे खान से आखिरी शव निकाल लिया गया। हादसा झोंगयांग काउंटी में ताओयुआन शिनलोंग कोयला औद्योगिक निगम की खदान में हुआ। China Coal Mine Accident
रात 10:45 बजे खदान के गोदाम में कोयले का ढेर ढह गया। खदान के प्रमुख गाओ नाइचुन ने कहा, सोमवार को जब खनिक खराब कोयला फीडर की मरम्मत कर रहे थे, तो कोयले के ढेर के नीचे आकर सात खनिक दब गए। उन्होंने कहा कि मामलेे की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू वेड प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लेंगे संन्यास
Tags :7 Death China News
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


