राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

हिमाचल में कार पर पत्थर गिरे, 13 की मौत

शिमला। बारिश और भूस्खलन के कारण हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा हादसा हो गया। प्रदेश के लाहौल स्पीति में शुक्रवार को उदयपुर किलाड़ सड़क पर कडू नाला के पास भूस्खलन हो गया। इसकी चपेट में टाटा सूमो टैक्सी आ गई। गाड़ी में 15 लोग सवार थे, जिनमें से 13 की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी के ऊपर एक के बाद एक पत्थर गिरे, जिससे यह हादसा हुआ।

उधर गुजरात सहित देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से हुई है। गुजरात के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। वलसाड के उमरगाम तालुका में 16 घंटों में 43 इंच बारिश हुई, जिससे निचले इलाके डूब गए हैं। नवसारी में बाढ़ में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला गया। अहमदाबाद और सूरत में पानी भर गया।

उत्तर प्रदेश में पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश के चलते गंगा, यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। सीतापुर में पानी सड़क पर भर गया। ग्रामीण नाव से आ-जा रहे हैं। राजस्थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर समेत 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। राजधानी दिल्ली में भी अगले चार दिन तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment