तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम ( एआईएडीएमके) के उम्मीदवारों की पहली सूची पार्टी के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने जारी कर दी है। पहले चरण में 23 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।
सलेम जिले के एडप्पाडी निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह, पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हीं निर्वाचन क्षेत्रों से दोबारा चुनाव लड़ेंगे जिनका वे पहले प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। चेन्नई के रॉयपुरम निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व मंत्री डी. जयकुमार चुनाव लड़ेंगे।
वेप्पनहल्ली विधानसभा सीट से केपी मुनुसामी (उप महासचिव, पूर्व मंत्री), डिंडीगुल से डिंडीगुल सी. श्रीनिवासन (कोषाध्यक्ष, डिंडीगुल पश्चिम जिला सचिव, पूर्व मंत्री), नाथम से नाथम आर. विश्वनाथन (उप महासचिव, डिंडीगुल पूर्व जिला सचिव, पूर्व मंत्री), थोंडामुथुर से एस.पी. वेलुमणि (मुख्यालय सचिव, कोयंबटूर उपनगरीय दक्षिण जिला सचिव, पूर्व मंत्री), कुमारपालयम से पी. थंगमणि (संगठन सचिव, नामक्कल जिला सचिव, पूर्व मंत्री), रायपुरम से डी. जयकुमार (संगठन सचिव, उत्तर चेन्नई दक्षिण (पूर्व) जिला सचिव, पूर्व मंत्री), मायलम से सी.वी. शण्मुगम (संगठन सचिव, विलुप्पुरम जिला सचिव, पूर्व मंत्री), मदुरै पश्चिम से सेलूर के. राजू (संगठन सचिव, मदुरै नगर जिला सचिव, पूर्व मंत्री), पालाकोडु से के.पी. अन्बझगन (संगठन सचिव, धर्मपुरी जिला सचिव, पूर्व मंत्री), नन्निलम से आर. कामराज (संगठन सचिव, तिरुवरुर जिला सचिव, पूर्व मंत्री) को उम्मीदवार बनाया गया है।
Also Read : चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
इसी तरह वेदारण्यम विधानसभा सीट से ओएस मणियन (संगठन सचिव, नागपट्टिनम जिला सचिव, पूर्व मंत्री), विरालीमलाई से डॉ. सी. विजयभास्कर (संगठन सचिव, पुदुकोट्टई उत्तर जिला सचिव, पूर्व मंत्री), कोविलपट्टी से कडंबूर सी. राजू (संगठन सचिव, तूतीकोरिन उत्तर जिला सचिव, पूर्व मंत्री), तिरुमंगलम से आर.बी. उदयकुमार (पार्टी इकाई सचिव, मदुरै उपनगरीय पश्चिम जिला सचिव, पूर्व मंत्री), शिवकाशी से के.टी. राजेंद्र बालाजी (संगठन सचिव, विरुधुनगर पश्चिम जिला सचिव, पूर्व मंत्री), मदुरावायल से पा. बेंजामिन (संगठन सचिव, तिरुवल्लूर मध्य जिला सचिव, पूर्व मंत्री), कलसपाक्कम से एस.एस. कृष्णमूर्ति (कृषि प्रकोष्ठ सचिव, तिरुवन्नामलाई दक्षिण जिला सचिव, पूर्व मंत्री), तिरुप्परनकुंद्रम से वी.वी. राजन चेलप्पा (संगठन सचिव, मदुरै उपनगरीय पूर्व जिला सचिव), भवानी से के.सी. करुप्पन्नन (ईरोड उपनगरीय पूर्व जिला सचिव, पूर्व मंत्री), जोलारपेट से के.सी. वीरमणि (तिरुपत्तूर जिला सचिव, पूर्व मंत्री), करूर से एम.आर. विजयभास्कर (करूर जिला सचिव, पूर्व मंत्री) और अरियालूर से श्री थमरई एस. राजेंद्रन (अरियालूर जिला सचिव, पूर्व मुख्य सचेतक) को टिकट दिया गया है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



