राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

अरुणाचल में आतंकी हमला, जवान शहीद

इटानगर। चीन से लगती अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर चीनी गतिविधियों को लेकर पहले से चिंता जताई जा रही थी अब राज्य के चांगलांग जिले में मंगलवार को उग्रवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया, जबकि चार अन्य जवान घायल हो गए। बताया गया है कि यह हमला भारत और म्यांमार की सीमा के पास नामपोंग सर्कल में सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ।

शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि हमला नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड के युंग आंग गुट के उग्रवादियों ने किया है। खबरों के मुताबिक सुबह की गश्त के दौरान गोलीबारी में असम राइफल्स के हवलदार जानखोकाई कुकी शहीद हो गए। इस इलाके में सीमा पर बाड़ लगाने का काम चल रहा है। हमले के बाद, भारतीय सेना और जिला पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की और उग्रवादियों की तलाश में आसपास के जंगलों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।

इस घटना के बाद पूर्वोत्तर सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। असल में अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के भारत और म्यांमार सीमा क्षेत्र में और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार सक्रिय विद्रोही समूहों की आवाजाही होती रहती है, जिसकी वजह से यह पूरा इलाका संवेदनशील बना हुआ है। अधिकारियों ने बताया है कि पूरे  इलाके की घेराबंद करके तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment