राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

अभी बारिश जारी रहेगी

नई दिल्ली। मानसून की बारिश अभी कई राज्यों में लगातार जारी रहेगी। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में सिस्टम सक्रिय होने से बुधवार को 20 राज्यों में अच्छी बारिश हुई। इतना ही नहीं अगले चार दिनों तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित 15 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

इस बीच खबर है कि लगातार बारिश से उत्तर प्रदेश की कई नदियों का पानी खतरे के निशान से ऊपर है। बनारस में घाटों की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह स्थल डूब गया है। घाट की ऊपरी सीढ़ियों पर चिताएं जलाई जा रही हैं। यह भी बताया गया है कि लोगों को दो से तीन घंटे तक शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को अच्छी बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। उधर, उत्तराखंड के देहरादून से मसूरी के रास्ते में भूस्खलन के चलते मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे दोनों ओर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। राज्य के नौ जिलों में 67 सड़कें बंद हैं। हिमाचल प्रदेश में बारिश से गो सौ से ज्यादा सड़कें बंद हैं। महाराष्ट्र में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment