राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

हत्या के आरोपी भी शामिल थे प्रदर्शन में

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने नई जानकारी सामने आना का दावा किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उसकी जांच में पता चला है कि हत्या और गंभीर अपराध के आरोपी भी प्रदर्शन में शामिल हुए थे। ऐसे में लग रहा है कि सरकार आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को पुलिस राहत नहीं देगी।

दिल्ली पुलिस का दावा है कि उसकी जांच और फेशियल रिकग्निशन सिस्टम की मदद से की गई पहचान से पता चला है कि सीजेपी के प्रदर्शन में हत्या के 101 आरोपी शामिल हुए थे। इस प्रदर्शन में शामिल हुए 2,873 लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड मिला, जिनमें 989 लोगों पर गंभीर मामले थे। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों में हत्या, यौन अपराध, पॉक्सो, लूट समेत अन्य गंभीर मामलों के आरोपी हैं।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment