नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की छठी सूची मंगलवार को जारी कर दी। इसमें राजस्थान से दो और मणिपुर से एक लोकसभा उम्मीदवार (Lok Sabha Candidate) के नाम का ऐलान किया गया है। पार्टी ने राजस्थान के करौली-धौलपुर से वर्तमान सांसद मनोज राजोरिया (Manoj Rajoria) का टिकट काटकर इंदु देवी जाटव को उम्मीदवार बनाया है। BJP Sixth List
वहीं, दौसा से भी मीना जसकौर (Meena Jaskaur) का टिकट काटकर कन्हैया लाल मीणा को उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा (BJP) ने मणिपुर के इनर मणिपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह (Rajkumar Ranjan Singh) का टिकट काटकर थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
यह भी पढ़ें:
Tags :Lok Sabha seat New Delhi
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



