nayaindia congress income tax notice आयकर नोटिस पर राहुल की चेतावनी
Trending

आयकर नोटिस पर राहुल की चेतावनी

ByNI Desk,
Share
income tax
Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आयकर विभाग के नोटिस को लेकर बहुत तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को मिले 18 सौ करोड़ रुपए के टैक्स नोटिस को लोकतंत्र का चीरहरण बताया है और कहा है कि ऐसा करने वालों को छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने चेतावनी देने के अंदाज में कहा है कि जब सरकार बदलेगी तब देख लेंगे। congress income tax notice

गौरतलब है कि टैक्स रिटर्न की गड़बड़ियों को लेकर आयकर विभाग ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी को 1,823 करोड़ रुपए का टैक्स नोटिस जारी किया। इसके तुरंत बाद राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए चेतावनी दी। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि निशाना आयकर विभाग है या भाजपा की केंद्र सरकार।

यह​ भी पढ़ें: केजरीवाल के लिए अभियान लॉन्च

बहरहाल, आयकर नोटिस मिलने के बाद शुक्रवार को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिंदी में लिखे एक पोस्ट में कहा- जब सरकार बदलेगी तो ‘लोकतंत्र का चीरहरण’ करने वालों पर कार्रवाई जरूर होगी। कार्रवाई ऐसी होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी, ये सब करने की।

ये मेरी गारंटी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर हैशटैग बीजेपीटैक्सटेरेरिज्म के साथ यह पोस्ट लिखी। उसके बाद से ही राहुल के बयान की अलग अलग व्याख्या हो रही है और इस पर विवाद भी हो रहा है।

गौरतलब है कि आयकर विभाग ने टैक्स का डिमांड नोटिस वित्त वर्ष 2017-18 से 2020-21 के लिए भेजा है। इसमें जुर्माने के साथ ब्याज भी शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के बीच एजेंसी का यह नोटिस कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। इससे पहले आयकर विभाग कांग्रेस के खाजे को सीज करके उसमें 135 करोड़ रुपए निकाल चुका है।

यह​ भी पढ़ें: मुख्तार की मौत की न्यायिक जांच होगी

कांग्रेस ने इसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था लेकिन कोई राहत नहीं मिली है। एक दिन पहले 28 मार्च को ही दिल्ली हाई कोर्ट ने टैक्स गणना को लेकर दायर कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी थी।

नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस की। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा- कल हमें आयकर विभाग से 1,823 करोड़ रुपए का भुगतान करने के लिए नोटिस आए हैं। ये पांच सालों के टैक्स का नोटिस है।

यह​ भी पढ़ें: कहीं बर्फबारी तो कहीं भीषण गर्मी

वह तीन और सालों का बना रहे हैं। इस नोटिस में सीताराम केसरी के समय की 35 करोड़ की डिमांड भी शामिल है। उन्होंने कहा कि जिस मापदंडों के आधार पर कांग्रेस को जुर्माने के नोटिस दिए गए हैं, उन्हीं के आधार पर भाजपा से 46 सौ करोड़ रुपए की वसूली करनी चाहिए।

अजय माकन ने कहा- वित्त वर्ष 2017-18 में हमारे 14 लाख रुपए के वॉयलेशन के ऊपर भाजपा का आयकर विभाग 135 करोड़ रुपए कांग्रेस के बैंक खाते से छीनकर ले गया। 2017-18 में ही भाजपा को 1,297 लोगों ने करीब 42 करोड़ रुपए का चंदा दिया। भाजपा ने इन लोगों का सिर्फ नाम लिखा और छोड़ दिया।

इसके अंदर नाम और पता दोनों जानकारी देनी होती है। माकन ने कहा- आयकर विभाग ने इस वॉयलेशन पर अपने आंख पर पट्‌टी लगा ली। लेकिन हमारे 23 सांसदों और विधायकों ने जो 14 लाख रुपए कैश दिए उसके बेस पर हमारे 135 करोड़ रुपए छीनकर ले गए। जबकि हमने इसमें नाम पता सब कुछ बताया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें