nayaindia भारत में भीषण गर्मी: बारिश और बर्फबारी की संभावना, भूस्खलन से सड़कें बंद

कहीं बर्फबारी तो कहीं भीषण गर्मी

बर्फबारी
weather update

नई दिल्ली। मार्च का महीना समाप्त होने से पहले ही देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने लगी और पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया है तो कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है या बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने या पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। शुक्रवार को राज्य के सोनमर्ग के हंग इलाके में भूस्खलन हुआ। इससे दो कारें बर्फ में फंस गई। कार में फंसे लोगों का निकाल लिया गया। weather update

यह​ भी पढ़ें: केजरीवाल के लिए अभियान लॉन्च

कश्मीर में हुए भूस्खलन से से श्रीनगर-लेह हाईवे बंद हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 30 मार्च को भी भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। इसके अलावा 19 राज्यों में बूंदाबांदी की संभावना है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट है। इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट है।

यह​ भी पढ़ें: आयकर नोटिस पर राहुल की चेतावनी

दूसरी ओर राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। सबसे ज्यादा गर्मी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के पांच शहरों में दर्ज की गई है। महाराष्ट्र के अकोला में 29 मार्च को 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह पूरे देश में सबसे ज्यादा है। इसके बाद मध्य प्रदेश का दमोह और गुना दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। तापमान के मामले में आंध्र प्रदेश का नांद्याल चौथे और महाराष्ट्र का परभणी पांचवें नंबर पर रहा। इन सभी शहरों में पारा 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 30 मार्च को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें