nayaindia Lok Sabha election Rahul Gandhi भाजपा को 150 सीट नहीं मिलेगी: राहुल
Trending

भाजपा को 150 सीट नहीं मिलेगी: राहुल

ByNI Desk,
Share
Modi Government Insulted Army Bringing Agniveer Scheme Rahul

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में सोमवार को दो सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने दोनों सभाओं में आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से बढ़ाने का ऐलान किया और साथ ही यह दावा भी किया कि इस बार के चुनाव में भाजपा को डेढ़ सौ सीट भी नहीं आएगी। उन्होंने सोमवार को मध्य प्रदेश के आलीराजपुर के जोबट और खरगोन के सेगांव में चुनावी सभा को संबोधित किया। दोनों सभाओं में उन्होंने आरक्षण की सीमा बढ़ाने की बात कही।

राहुल गांधी ने कहा- बीजेपी और आरएसएस संविधान खत्म करना चाहते है। इसलिए उन्होंने चार सौ पार का नारा दिया है, लेकिन चार सौ सीट तो छोड़िए, इन्हें डेढ़ सीटें भी नहीं मिलेंगी। राहुल ने कहा- आप मोदी जी से पूछिए, आपके लोग आदिवासियों पर पेशाब क्यों करते हैं? आपके लोग संविधान को क्यों रद्द करना चाहते हैं? आपके लोग आरक्षण क्यों खत्म करना चाहते हैं? आप देश को बताइए, क्या आप सचमुच में आरक्षण को खत्म करना चाहते हो। हां या ना? उन्होंने आगे कहा- ये भी बताओ आप आरक्षण के लिमिट को 50 फीसदी से आगे करोगे, हां या ना? ये चुनाव का मुख्य मुद्दा है। आरक्षण, संविधान और गरीबों की रक्षा।

राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान को बदलना चाहते हैं। अगर संविधान खत्म हो गया तो जो अधिकार आपको मिले हैं, वे खत्म हो जाएंगे। ऐसा हुआ तो हिंदुस्तान में 20-25 लोगों का राज हो जाएगा। ये अडानी और अंबानी जैसे लोग हैं। जो मोदी जी के खास लोग हैं। उन्होंने कहा- ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। ये हिंदुस्तान का संविधान है। इसे बीजेपी और आरएसएस वाले खत्म करना चाहते हैं, बदलना चाहते हैं, फेंक देना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन इस संविधान की रक्षा कर रहा है। इसको बचाने की कोशिश कर रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा- मीडिया कहता है कि मनरेगा से लोगों की आदत बिगड़ती है। आप मजदूरी करते हो, उसके लिए आपको पैसा मिलता है। मीडिया कहता है आपकी आदत बिगड़ रही है। मगर अरबपतियों का कर्जा माफ होता है तो उसको यह विकास कहते हैं। आज मनरेगा के लिए आपको ढाई सौ रुपए मिलता है। हमने मन बना लिया है। चुनाव के बाद चार सौ रुपए मिलेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें