नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में चूक के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक उच्च स्तरीय समिति बनाई है। उन्होंने शनिवार को सदन के सदस्यों को जानकारी दी कि उन्होंने संसद परिसर में सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है। स्पीकर ने कहा है कि समिति यह सुनिश्चित करने के लिए एक ठोस कार्य योजना तैयार करेगी कि 13 दिसंबर जैसी घटनाएं दोबारा न हों।
लोकसभा सदस्यों को लिखी एक चिट्ठी में बिरला ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित उच्च स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट जल्द ही सदन के साथ साझा की जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ने पत्र में कहा है- इसके अलावा, मैंने एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति का भी गठन किया है जो संसद परिसर में सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेगी और यह सुनिश्चित करने के लिए एक ठोस कार्य योजना तैयार करेगी कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



