2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर छठे चरण के प्रचार के अंतिम दिन तमाम राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज सिरसा में इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के लिए रोड शो किया। प्रियंका ने घंटेभर तक चिलचिलाती धूप में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुये कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा के पक्ष में मतदान करने के लिये लोगों को प्रेरित किया।
रोड शो के दौरान विशेष रूप से तैयार किये गये वाहन पर सबसे आगे प्रियंका गांधी खड़ी थीं, जबकि उनके बाई ओर कुमारी सैलजा और दाईं ओर पूर्व मंत्री किरण चौधरी खड़ी थी। लोकसभा चुनाव के दौरान यह पहला मौका रहा, जब प्रियंका चुनाव प्रचार के लिये हरियाणा में आई थीं। वह सबसे पहले सिरसा आईं और बतौर स्टार प्रचारक पार्टी की ओर से एकमात्र रोड शो में शिरकत की। प्रियंका गांधी की मौजूदगी में रोड शो के दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की यादें भी ताजा हो गई।
प्रियंका ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लोग महंगाई बेरोजगारी से त्रस्त है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपनी सत्ता के लालच में अपनी राजनीति कर रही है। इन्हें आम जनता की कोई परवाह नहीं है। प्रियंका गांधी ने कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी की इस राजनीति से थक चुके हैं और निश्चित तौर पर इस बार बदलाव जरूर आएगा।
यह भी पढ़ें :- राहुल, अखिलेश की रैलियों में भगदड़
यह भी पढ़ें :- बंगाल के पांच लाख ओबीसी प्रमाणपत्र रद्द
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


