Monday

16-06-2025 Vol 19

राजनाथ ने चीन पर निशाना साधा

560 Views

लंदन। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लंदन में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया और चीन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गलवान झड़प के बाद भारत को लेकर चीन के नजरिए में बदलाव आया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन की सरकार को यह पसंद आए या नहीं आए लेकिन भारत अब दुनिया में एक महत्वपूर्ण शक्ति बन गया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन का युद्ध रूकवा दिया था, जिससे भारतीय छात्र सकुशल वहां से निकल कर वापस आ सके।

ब्रिटेन यात्रा के दौरान बुधवार को लंदन में भारतीय मूल के लोगों से बात करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- अब दुनिया के सामने भारत कमजोर देश नहीं है। कोई भी हमें आंख दिखाकर नहीं जा सकता है। चीन के सरकारी मीडिया ‘ग्लोबल टाइम्स’ में छपे एक लेख का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा- गलवान झड़प के दौरान हमारे जवानों ने जो बहादुरी दिखाई है, उसने चीन का नजरिया बदल दिया है। चीनी सरकार यह स्वीकार करने लगी है कि आर्थिक और विदेशी नीतियों में बदलाव के साथ भारत एक प्रमुख वैश्विक खिलाड़ी बन गया है। साथ ही रणनीतिक तौर भी हम एक शक्तिशाली देश बनकर उभर रहे हैं।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा- चीन की सरकार को यह पसंद आए या न आए लेकिन अब वो भी इस बात को मानने लगे हैं कि वैश्विक स्तर पर भारत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हम दुनिया में किसी भी देश को अपना दुश्मन नहीं मानते हैं। हालांकि, दुनिया भारत-चीन के बीच तनाव से वाकिफ है। उन्होंने कहा- हम चाहते हैं कि भारत के सभी पड़ोसी और दुनियाभर के देशों से अच्छे रिश्ते हों। रक्षा मंत्री ने कहा- पहले हम डिफेंस के क्षेत्र में सबसे ज्यादा इम्पोर्ट करने वाला देश थे। अब हम उन टॉप 25 देशों में है जो डिफेंस इक्विपमेंट्स और हथियार एक्सपोर्ट करते हैं।

मोहन कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *