nayaindia Stock Market Crash शेयर बाजार में डूबे 13 लाख करोड़

शेयर बाजार में डूबे 13 लाख करोड़

जीएसटी उगाही
Stock Market Crash

नई दिल्ली। कुछ कंपनियों का अनुमान से ज्यादा मूल्य बढ़ने और मुनाफा वसूली की वजह से बुधवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। एक दिन में निवेशकों के 13 लाख करोड़ रुपए डूब गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांत 906 अंक की गिरावट के साथ 72,761 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 338 अंक की गिरावट रही। यह 21,997 के स्तर पर बंद हुआ। Stock Market Crash

यह भी पढ़ें: चुनावी बॉन्ड से क्या पता चलेगा

संवेदी सूचकांक के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट रही। स्मॉलकैप और मिडकैप सूचकांक में भी बुधवार को गिरावट देखी गई है। स्मॉलकैप इंडेक्स 2,189 अंक यानी 5.11 फीसदी गिरकर 40,641 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं मिडकैप इंडैक्स में 1,646 अंक यानी 4.20 फीसदी की गिरावट रही। यह 37,591 के स्तर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें: क्या सैनी से भाजपा के हित सधेगें?

जानकारों का मानना है कि एक दिन पहले आए औद्योगिक उत्पादन यानी आईआईपी के आंकड़ों की कमजोरी का असर बाजार पर पड़ा। आईआईपी के आंकड़े बाजार की उम्मीद से कमजोर रहे हैं। इसके अलावा वित्त वर्ष 2023-24 का आखिरी महीना होने के कारण निवेशक मुनाफा वसूली कर रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि कई कंपनियों की कीमत काफी ज्यादा हो गए हैं, इससे निवेशक थोड़े चिंतित हैं। बहरहाल, शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों की बाजार पूंजी मंगलवार को 385 लाख करोड़ रुपए थी, जो बुधवार को घटकर 372 लाख करोड़ रह गई है। इसका मतलब है कि बाजार ने एक दिन में 13 लाख करोड़ रुपए गंवाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें