नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में हो रहे मतदान के लिए मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने खासतौर से युवा और महिला मतदाताओं से बढ़-चढ़कर वोट करने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री ने कहा जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदी और अंग्रेजी सहित विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में एक्स पर पोस्ट कर मतदाताओं से वोट अवश्य करने का आग्रह करते हुए कहा लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। Narendra Modi
अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारी शक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आपका वोट आपकी आवाज है! आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के दूसरे चरण के तहत देश के 13 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों के 88 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इसमें केरल की सभी 20 लोकसभा सीट शामिल हैं, वहीं कर्नाटक में 14, राजस्थान में 13, उत्तर प्रदेश में 8, महाराष्ट्र में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम में 5, बिहार में 5, छत्तीसगढ़ में 3, पश्चिम बंगाल में 3 और त्रिपुरा, मणिपुर एवं जम्मू कश्मीर में 1-1 सीट पर आज वोट डाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
वीवीपैट के 100 फीसदी सत्यापन से जुड़ी याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में खारिज
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



