राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भाजपा की दो सहयोगी पार्टियों ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियां तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर हमला कर ही रही हैं अब दो सहयोगी पार्टियों ने भी सवाल उठाए हैं। बिहार की दो सहयोगी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव आयोग से ज्यादा स्पष्टता से अपनी बात रखने को कहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहले यह बात कही और उसके बाद राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने भी यह मुद्दा उठाया।

चिराग पासवान ने कहा कि वे सरकार का हिस्सा हैं साथ ही उन्होंने कहा कि वे किसी संवैधानिक संस्था का बचाव नहीं करना चाहते। चिराग ने कहा कि अगर जनता का चुनावी व्यवस्था से भरोसा उठने लगा तो यह लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा, ‘चुनाव आयोग को अधिक मजबूती से अपना स्पष्टीकरण जनता के सामने रखना चाहिए। जनता के मन में जो शंकाएं पैदा हुई हैं उन्हें दूर किया जाना चाहिए’।

इसके बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘एसआईआर पर उत्पन्न विवाद से जनता में काफी उलझन की स्थिति पैदा हो गई है। इस विषय को एड्रेस करने की जरुरत है। कंफ्यूजन दूर करने हेतु चुनाव आयोग द्वारा अविलंब सही स्थिति पर स्पष्टीकरण आना चाहिए’।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment