राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

देश के कई हिस्सों में बदला मौसम

नई दिल्ली। जेठ का महीना शुरू हो गया है और जेठ के पहले मंगल यानी बड़ा मंगल के दिन देश के कई हिस्सों में मौसम बदल गया। राजधानी दिल्ली सहित उत्तर, मध्य व पश्चिमी व पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तेज आंधी चली और बारिश भी हुई। कई हिस्सों में बर्फ गिरने की भी खबर है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि राजस्थान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में चक्रवात बनने से देश के कई हिस्से में मौसम बदल गया है।

बताया गया है कि दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक ट्रफ बनी हुई है, जिससे उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश के आसार हैं। दिल्ली में मंगलवार को कई इलाकों में बारिश हुई और ओले गिरे। मंगलवार शाम को मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, बिहार सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में आंधी और तेज बारिश हुई। आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में इन दोनों राज्यों में 31 लोगों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश में आंधी व बारिश से आठ लोगों की मौत हो गई। पीलीभीत में ईंट, भट्ठे की एक सौ फीट ऊंची चिमनी ढह गई। उधर बिहार के 22 जिलों में आंधी व बारिश हुई। बिजली गिरने से सात बच्चों सहित 23 लोगों की मौत हो गई। दो महिलाएं झुलस गईं। मौसम विभाग ने मंगलवार को 18 जिलों तेज बारिश का अलर्ट जारी किया था।

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मौसम सुहाना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के सोलन का तापमान सोमवार को 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह मई महीने का अब तक का सबसे कम तापमान है। इससे पहले 14 मई 2021 को 9.4 डिग्री तापमान रहा था। बहरहाल, मौसम विभाग ने बुधवार को जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ तेज रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज आंधी व बारिश का अलर्ट है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बताया गया है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 13 =