सोमालिया में अफ्रीकी संघ समर्थन एवं स्थिरीकरण मिशन (ऑसम) के शांति सैनिकों ने रविवार देर रात बरावे उपक्षेत्र में स्थित पांच अग्रिम सैन्य अड्डे सोमाली राष्ट्रीय सशस्त्र बलों को सौंप दिए।
ऑसम ने कहा कि यह हस्तांतरण सोमालिया में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी स्थानीय बलों को सौंपने की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सौंपे गए पांच अड्डों में बरावे एम्ब्रेसो, बरावे नोल, किसमायो रोड, सीपोर्ट और रनवे शामिल हैं।
मिशन के अनुसार, ये सभी अड्डे पूरी तरह से संचालन की स्थिति में हैं। मिशन के क्षेत्रीय कमांडरों ने सोमाली सशस्त्र बलों से पिछले वर्षों में हासिल की गई सुरक्षा उपलब्धियों को बनाए रखने और स्थानीय लोगों से शांति कायम रखने के प्रयासों में दृढ़ रहने की अपील की।
Also Read : होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्व में बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर
मिशन का संयुक्त राष्ट्र जनादेश 31 दिसंबर को समाप्त होने वाला है। ऐसे में इसमें योगदान देने वाले कुछ देशों ने सोमालिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाना शुरू कर दिया है। सोमालिया में अफ्रीकी संघ का शांति अभियान 2007 में अफ्रीकी संघ मिशन (अमीसोम) के साथ शुरू हुआ था। वर्ष 2022 में इसकी जगह अफ्रीकी संघ संक्रमण मिशन (एटीएमआईएस) ने ली और 2025 में मौजूदा ऑसम मिशन शुरू हुआ। इन अभियानों के तहत संघीय सरकार को अल-कायदा से जुड़े आतंकवादी संगठन अल-शबाब के खिलाफ लड़ाई में सहायता दी जाती रही है।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



