अर्जेंटीना की विपक्षी जस्टिशियलिस्ट पार्टी के अंतरराष्ट्रीय संबंध सचिव गुस्तावो एडोल्फो मेनेंडेज़ ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में वापस आती है तो वह अपने देश को अंतरराष्ट्रीय संगठन ‘ब्रिक्स’ की सदस्यता दिलाने की कोशिश करेगी। यह जानकारी स्पुतनिक ने शुक्रवार को दी।
श्री मेनेंडेज़ ने कहा अगर हम अर्जेंटीना में फिर से सत्ता में आते हैं तो हमारी राज्य नीति के हिस्से के रूप में, हम अपने देश के लिए इस अवसर की फिर से मांग करेंगे।
अर्जेंटीना को 2023 में ‘ब्रिक्स’ में शामिल होने का निमंत्रण मिला था जब राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज सत्ता में थे जो जस्टिशियलिस्ट पार्टी के सदस्य थे। उसी साल हुए राष्ट्रपति चुनाव में जस्टिशियलिस्ट पार्टी के सर्जियो मासा को जेवियर माइली के हाथों हार का सामना करना पड़ा और श्री माइली ने इस निमंत्रण को ठुकरा दिया।
Also Read : बहुमत से चूका न्यूजीलैंड का सत्ताधारी गठबंधन
श्री मेनेंडेज़ ने राष्ट्रपति माइली की नीतियों से जनता की असंतुष्टि का हवाला देते हुए 2027 के राष्ट्रपति चुनाव में उनकी हार की भविष्यवाणी की। साथ ही, उन्होंने ‘वैश्विक दक्षिण’ के लिए बहुत कुछ करने के लिए ‘ब्रिक्स’ की तारीफ की और इस संगठन को अर्जेंटीना के लिए एक आदर्श साझेदार बताया।
‘ब्रिक्स’ का गठन 2006 में हुआ जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे। इसके अलावा 2024 में मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात इस समूह में शामिल हुए और 2025 में इंडोनेशिया ब्रिक्स का पूर्ण सदस्य बना।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



