मॉस्को। रूसी जांच समिति ने बताया कि रूस के उप रक्षा मंत्री तिमूर इवानोव (Timur Ivanov) को बड़े पैमाने पर रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत (Custody) में लिया गया है। रूसी जांच समिति ने टेलीग्राम पर कहा रूसी संघ के उप रक्षा मंत्री तिमूर इवानोव (Timur Ivanov) को आपराधिक संहिता के अनुच्छेद 290 के भाग 6 (रिश्वत लेने) के तहत अपराध करने के संदेह में हिरासत में लिया गया है। मामले में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, मामले में जरूरी जांच कार्रवाई की जा रही है। Timur Ivanov Custody
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव (Dmitry Peskov) ने कहा कि इवानोव की हिरासत के बारे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को सूचित कर दिया गया है। इवानोव को मई 2016 में उप रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था। इस पद पर वह सशस्त्र बलों के लिए संपत्ति प्रबंधन, सेना की तैनाती, आवास और चिकित्सा सहायता के आयोजन के साथ-साथ राज्य रक्षा आदेश के तहत खरीद की देखरेख के प्रभारी थे।
यह भी पढ़ें:
बेटे तैमूर के साथ तंजानिया में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं करीना
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



