राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

अमेरिकी तटरक्षक ने क्यूबा के लिए ईंधन ले जा रहे जहाज को किया जब्त

अमेरिका के तटरक्षक बल (यूएससीजी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने क्यूबा के लिए ईंधन ले जा रहे एक जहाज को जब्त कर लिया है।

यूएससीजी ने एक प्रेस रिलीज़ में कहा कोस्ट गार्ड ने मोटर वेसल ग्रेस को रोकने का काम सफलतापूर्वक पूरा किया। यह कार्रवाई एक समन्वित अंतरराष्ट्रीय प्रवर्तन प्रयास के बाद की गई, जिसमें पुष्टि हुई थी कि यह जहाज क्यूबा में ईंधन की अवैध तस्करी कर रहा था। सितंबर की शुरुआत में कैरिबियन सागर में इस जहाज़ को ज़ब्त किया गया था।

Also Read : पांच साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

रोके जाने के बाद, इसे मैक्सिको के समुद्री इलाके में ले जाया गया, जहाँ मैक्सिकन नौसेना ने इसकी जांच की और पुष्टि की कि बैलास्ट टैंकों और कई कंटेनरों में काफ़ी मात्रा में ईंधन मौजूद था।

यूएससीजी ने आगे कहा अमेरिकी सरकार की नीति के समर्थन में और अलग-अलग एजेंसियों व अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर, अमेरिकी तटरक्षक बल ‘डार्क फ्लीट’, बिना देश के झंडे वाले जहाजों और अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन न करने वाले जहाजों की गैर-कानूनी समुद्री गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार अभियान चला रहा है।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

और पढ़ें