अमेरिकी मध्य कमान (सेंटकॉम) ने कहा कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) द्वारा कथित रूप से एक अमेरिकी युद्धपोत पर हमला किए जाने के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के पांच तेल टैंकरों को नष्ट कर दिया है।
सेंटकॉम ने एक्स पर लिखा आठ सितंबर को सेंटकॉम की सेना ने ईरान के कच्चे तेल का परिवहन करने वाले पांच जहाज़ों को नष्ट कर दिया। इससे पहले, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने पिछले दो दिनों में दो बार बैलिस्टिक मिसाइलों से अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत को निशाना बनाने की कोशिश की थी।
Also Read : ‘समुक’ में विनीत कुमार सिंह की एंट्री
अमेरिकी युद्धपोत ईरान के हमलों से सफलतापूर्वक बच निकला और इलाके के समुद्र में गश्त करता रहा। इसमें किसी भी अमेरिकी कर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अगर ईरान अमेरिकी युद्धपोतों पर हमले जारी रखता है तो वह अपने और भी तेल टैंकर खो देगा।
कोलंबिया के दौरे पर पत्रकारों से बात करते हुए श्री रुबियो ने कहा मामला बहुत सीधा-सादा है कि ईरान लगातार अमेरिकी नौसेना जहाजों पर हमला करने की कोशिश कर रहा है और जब भी वे ऐसा करेंगे या ऐसा करने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें अपने टैंकर गंवाने पड़ेंगे।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



