आमतौर पर अपने राजनीतिक अभियानों का संस्कृतनिष्ठ या भारी भरकम हिंदी नाम भारतीय जनता पार्टी रखती है। लेकिन अब कांग्रेस भी उसी रास्ते पर चल पड़ी है। अहमदाबाद में हुए कांग्रेस के अधिवेशन के बाद पार्टी की ओर से राजनीतिक अभियान शुरू किए जा रहे हैं उनके नाम बहुत दिलचस्प हैं। congress ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे देश के हर घर तक ‘न्याय पथ संकल्प’ लेकर जाएं।
‘न्याय पथ संकल्प’ का प्रस्ताव सचिन पायलट ने अधिवेशन में रखा था और शशि थरूर ने इसका समर्थन किया। यह कांग्रेस के गुजरात अधिवेशन का निचोड़ है। इसके तहत कांग्रेस ने तमाम राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विचारों को शामिल किया है। इसके बारे में कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों को बताएंगे।
Also Read: मायावती ने बाबासाहेब को उनकी जयंती पर नमन किया
इसके अलावा congress ने ‘संगठन सृजन अभियान’ का ऐलान किया है। यह जिलों और राज्यों में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का अभियान है। इस अभियान के तहत गुजरात के लिए 183 पर्यवेक्षक नियुक्ति किए गए हैं। ध्यान रहे गुजरात में 182 विधानसभा सीटें हैं।
इसी तरह से देश के सभी राज्यों के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने के लिए ‘संगठन सृजन अभियान’ चलाया जाएगा। इसी तरह गुजरात के लिए congress ने जो अभियान तैयार किया है उसका नाम ‘नूतन congress, नूतन गुजरात’ है। कम से कम नाम आदि के मामले में तो अब congress ने भाजपा को टक्कर देना शुरू कर दिया है।
Pic Credit: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



