राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

झारखंड में भाजपा का गठबंधन तय

Image Source: ANI

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने अपना गठबंधन तय कर लिया है। चुनाव के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि 99 फीसदी सीटों पर सहमति बन गई है और एक, दो सीटें ही बची हैं, जिन पर जल्दी ही सहमति बन जाएगी। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि भाजपा, आजसू और जनता दल यू मिल कर चुनाव लड़ेंगे। इसका मतलब है कि एनडीए की एक दूसरी बड़ी सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी को अकेले ही चुनाव लड़ना होगा। पिछले कुछ दिनों से लोजपा नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान झारखंड में मेहनत कर रहे थे। उन्होंने गठबंधन में 11 सीटें मांगी थीं या अकेले 40 सीटों पर लड़ने का ऐलान किया था। अब साफ है कि उनको भाजपा कोई सीट नहीं देना जा रही है।

लेकिन सवाल है कि जनता दल यू को कितनी सीटें मिलेंगी और कहां मिलेंगी? जमशेदपुर पश्चिमी सीट से निर्दलीय जीते सरयू राय जनता दल यू में शामिल हो गए हैं। उनकी एक सीट पक्की है। लेकिन वह सीट जमशेदपुर पश्चिमी होगी या उनकी पारंपरिक पूर्वी सीट होगी यह तय नहीं है। पश्चिमी सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की दावेदारी रही है। कहा जा रहा है कि उनके परिवार का कोई व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है। इसी तरह आजसू को कितनी सीटें मिलेंगी इस पर भी सहमति नहीं है। आजसू की मांग 13 सीटों की है, लेकिन भाजपा आठ से ज्यादा सीट देने को तैयार नहीं है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *