राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

शरद पवार ने क्यों नहीं व्हीप जारी किया?

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने मंगलवार को दिल्ली में वरिष्ठ पत्रकार नीरजा चौधरी की किताब रिलीज होने के मौके पर भाजपा को निशाना बनाया और कहा कि उन्होंने पीवी नरसिंह राव से कहा था कि अयोध्या के मामले में भाजपा पर भरोसा नहीं करना चाहिए। उसी दिन लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने भी भाजपा पर जम कर हमला किया। लेकिन एक दिन पहले सोमवार को राज्यसभा में दिल्ली के सेवा बिल पर सरकार और विपक्ष के बीच शक्ति परीक्षण हुआ था तो शरद पवार ने अपनी पार्टी के सांसदों के लिए व्हिप जारी नहीं किया था।

सोचें, किस वजह से एनसीपी ने व्हिप जारी नहीं किया? क्या वे प्रफुल्ल पटेल को बचाना चाह रहे थे? पार्टी ने व्हिप जारी नहीं किया इसलिए प्रफुल्ल पटेल वोट डालने नहीं गए तब भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। इससे पहले शरद पवार ने चुनाव आयोग को दिए जवाब में भी कहा था कि उनकी पार्टी में कोई विवाद नहीं हुआ है और न कोई बंटवारा हुआ है। सवाल है कि अगर पार्टी बंटी नहीं है तो फिर अजित पवार और दूसरे विधायक क्या शरद पवार की मर्जी से महाराष्ट्र की शिव सेना-भाजपा सरकार में शामिल हुए हैं? शरद पवार की इन राजनीतिक उलटबांसियों से विपक्षी गठबंधन के नेता चिंता में हैं।

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =