शरद पवार का अपनी पार्टी के विलय से इनकार
नई दिल्ली। एनसीपी के संस्थापक शरद पवार ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की एनसीपी के साथ नहीं होगा। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों एनसीपी का विलय हो सकता है। यह भी कहा जा रहा था कि शरद पवार संसद के मानसून सत्र में सरकार का साथ देंगे। पिछले दिनों वे अपनी बेटी सुप्रिया सुले के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने गए थे। इस बीच सोमवार को शरद पवार की बेटी और बारामती की सांसद सुप्रिया सुले अपनी पार्टी के सांसद बजरंग सोनवणे के...