शरद पवार अब नहीं छोड़ेंगे राजनीति
मराठा क्षत्रप शरद पवार ने 85 साल की उम्र में राजनीति से संन्यास लेने का इरादा बना लिया था। लेकिन ऐसा लग रहा है कि नियति को उनकी यह योजना रास नहीं आई। कहा जा रहा है कि शरद पवार अब राजनीति से संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं। वे इस बार फिर राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगे। उनका राज्यसभा का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है। गौरतलब है कि 2009 से उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ना बंद कर दिया था। उनकी पारंपरिक बारामती सीट से उनकी बेटी सुप्रिया सुले चार चुनाव से जीत रही हैं। खुद शरद पवार राज्यसभा...