राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सोनिया, प्रियंका क्या राज्यसभा जाएंगे

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर चर्चा है कि दोनों राज्यसभा में जा सकते हैं। सोनिया इस समय रायबरेली सीट से सांसद हैं। लेकिन उनकी सेहत और उम्र को देखते हुए कहा जा रहा है कि शरद पवार की तरह वे भी राज्यसभा में चली जाएंगी। पहले कहा जा रहा था कि प्रियंका गांधी वाड्रा उनकी जगह रायबरेली सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन अब चर्चा है कि प्रियंका भी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। कांग्रेस के जानकार सूत्रों का कहना है कि प्रियंका को पूरे देश में कांग्रेस के लिए काम करना है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनको महासचिव बनाया है। हालांकि अभी तक उनको किसी राज्य का प्रभार नहीं मिला है।

इसलिए कहा जा रहा है कि वे हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सदस्य बन सकती हैं। गौरतलब है कि राज्य में राज्यसभा की एक सीट खाली हो रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रिटायर हो रहे हैं। वे किसी और राज्य से राज्यसभा में जाएंगे या लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। इस बार वह सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी। इसी तरह सोनिया गांधी के बारे में कहा जा रहा है कि वे तेलंगाना से राज्यसभा में जा सकती हैं। ध्यान रहे तेलंगाना कांग्रेस के नेता पहले से कहते रहे हैं कि अगर सोनिया गांधी राज्य की किसी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ें तो पार्टी को फायदा होगा या राज्यसभा सदस्य बनें तब भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावना बेहतर हो जाएगी।

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *