राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

राजभर और दारा सिंह दोनों मंत्री बनेंगे

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार का विस्तार होने वाला है। बताया जा रहा है कि अगस्त के पहले हफ्ते में विस्तार हो सकता है। पिछले दिनों वापस एनडीए में शामिल हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। वे खुद अपनी ओर से पहले ही इसका ऐलान कर चुके हैं। दिल्ली में हुई एनडीए की बैठक से पहले जब वे भाजपा गठबंधन में लौटे थे तभी उनके करीबी सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि उन्होंने अगले चुनाव में लोकसभा की तीन सीटें मांगी हैं और साथ ही राज्य सरकार में एक मंत्री पद मांगा है। लेकिन इसके साथ ही यह भी खबर आई थी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनको लेकर बहुत सहज नहीं हैं। वे पहले भी योगी सरकार में मंत्री थे लेकिन तब उनको सरकार से बरखास्त किया गया था।

बहरहाल, ओमप्रकाश राजभर के अलावा दारा सिंह चौहान को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। वे हाल ही में समाजवादी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हैं। पिछले चुनाव से ठीक पहले वे सपा मे गए थे और अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार में कुल 60 मंत्री हो सकते हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री सहित कुल 52 मंत्री हैं। दो नए मंत्रियों के शामिल होने से यह संख्या 54 हो जाएगी। बताया जा रहा है कि बाकी छह मंत्री पद खाली रखे जाएंगे क्योंकि समाजवादी पार्टी के कुछ और नेता भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे हैं। इनमें एक विधायक भी हैं। भाजपा राजभर और दारा सिंह चौहान के जरिए राज्य में गैर यादव पिछड़ा वोट को अपने साथ मजबूती से जोड़ने की राजनीति को आगे बढ़ा रही है।

Tags :
Published
Categorized as Reports

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 6 =