राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

शोभन चटर्जी वापस ममता की पार्टी में लौटे

पश्चिम बंगाल के अगले विधानसभा चुनाव की तस्वीर अभी से दिखने लगी है और भारतीय जनता पार्टी की रणनीतिक गलतियां भी सामने आने लगी हैं। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में जब ममता बनर्जी के सामने गंभीर चुनौती पेश करने का फैसला किया तो उसकी सारी राजनीति ऐसे नेताओं के ईर्द गिर्द सिमट गई, जो ममता बनर्जी की पार्टी छोड़ कर आए थे। हालांकि ये तमाम नेता ममता बनर्जी की पार्टी के ओरिजिनल नेता नहीं थे। ये सब कांग्रेस या लेफ्ट की कोई न कोई पार्टी छोड़ कर ममता बनर्जी के साथ गए थे। उन्हीं में से कुछ नेता तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में गए। बाद में वे एक एक करके वापस तृणमूल कांग्रेस में लौट गए।

इससे भाजपा की बड़ी किरकिरी हुई। अब इसमें नया नाम शोभन चटर्जी का है। वे कोलकाता के मेयर रहे हैं और बहुत प्रभावशाली नेता हैं। वे वापस ममता बनर्जी की पार्टी में लौट गए हैं। कोई सात साल पहले उन्होंने पार्टी छोड़ी थी। कुछ दिन पहले ही ममता बनर्जी की सरकार ने शोभन चटर्जी को न्यू कोलकाता डेवलपमेंट ऑथोरिटी का अध्यक्ष बनाया था। उसके बाद ही इसके अटकलें लगने लगी थी कि वे वापस लौटेंगे। वे अपनी साथी बैशाखी बंदोपाध्याय के साथ वापस तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। यह माना जा रहा है कि अगले साल के चुनाव से पहले ममता बनर्जी अपनी पार्टी के नेताओं को वापस जोड़ रही हैं। ध्यान रहे भाजपा की राजनीति संभाल रहे शुभेंदु अधिकारी भी ममता की पार्टी से ही भाजपा में गए हैं। भाजपा के ज्यादातर नेता उनके साथ सहज नहीं है।

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =