राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

अजिंक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी से वापस लिया नाम

भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के बाकी मैचों में नहीं खेलेंगे। रहाणे ने रणजी ट्रॉफी मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है।

अजिंक्य रहाणे ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को जानकारी दी है कि वह निजी कारणों से सीजन के रेड बॉल मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। मुंबई टीम लीग के दूसरे स्टेज के लिए नए खिलाड़ियों के साथ चयन करेगी।

रणजी ट्रॉफी में मुंबई को हैदराबाद और दिल्ली के खिलाफ अहम मैच खेलने हैं।

रहाणे ने 2025-26 के घरेलू सीजन से पहले मुंबई की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद शार्दुल ठाकुर को मुंबई का नया कप्तान नियुक्त किया गया था।

Also Read : इंदौर में पानी पीने से हुई मौत, ये है ‘अर्बन मॉडल’ : राहुल गांधी

रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने 2023-24 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था और सात साल का सूखा खत्म किया था। पिछले सीजन में मुंबई रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में विदर्भ से हार गई थी।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रहाणे मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। 2007 से 2025 तक 80 मैचों में उन्होंने 57.18 की औसत से 6,141 रन बनाए। रहाणे सिर्फ वसीम जाफर से पीछे हैं। मुंबई के लिए रहाणे ने 19 शतक लगाए हैं।

अजिंक्य रहाणे ने न सिर्फ मुंबई और भारतीय घरेलू क्रिकेट बल्कि भारतीय टीम के भी बड़े बल्लेबाज रहे हैं। अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने भारतीय टीम को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत दिलायी थी।

जुलाई 2023 के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे रहाणे ने भारतीय टीम के लिए 85 टेस्ट की 144 पारियों में 12 शतक और 26 अर्धशतक लगाते हुए 5,077 रन बनाए हैं। इसके अलावा 90 वनडे में 3 शतक और 24 अर्धशतक की मदद से 2,962 और 20 टी20 में 1 अर्धशतक की मदद से 375 रन उनके नाम दर्ज हैं।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − nine =

और पढ़ें