पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड और नाथन लियोन के चोट से उबरकर वापसी करने से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की क्रिकेट श्रृंखला में उसके चारों प्रमुख गेंदबाज फिर से अंतिम एकादश में दिखाई दे सकते हैं।
तेज गेंदबाज कमिंस, हेज़लवुड और मिचेल स्टार्क तथा ऑफ स्पिनर लियोन लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया के आक्रमण प्रमुख हिस्सा रहे हैं, लेकिन चोटिल होने के कारण हाल के समय में यह चारों गेंदबाज बहुत कम मैचों में एक साथ खेल पाए।
ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने मंगलवार को कहा कि वापसी करने वाले सभी गेंदबाज ‘खेलने के लिए फिट हैं।
Also Read : ट्रंप ने कनाडा से अधिकांश आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की
उन्होंने कहा हम अभी से अंतिम एकादश को अंतिम रूप नहीं देंगे, लेकिन हम जानते हैं कि इस दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए हमारे पास मजबूत टीम है। मुझे विश्वास है कि भविष्य में भी यह चारों गेंदबाज एक साथ खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 13 से 17 अगस्त तक डार्विन और दूसरा टेस्ट मैच 22 से 26 अगस्त तक मैकाय में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


