राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

बिहार के कप्तान सकिबुल गनी ने रचा इतिहास

रांची के जेएससीए ओवल ग्राउंड में विजय हजारे ट्रॉफी के अंतर्गत बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच मुकाबले में बिहार के कप्तान सकिबुल गनी ने लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गनी ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा। 

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सकिबुल गनी ने मात्र 32 गेंद पर शतक लगाया। लिस्ट ए क्रिकेट का ये सबसे तेज भारतीय शतक है। सकिबुल गनी ने 40 गेंदों पर 12 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 128 रन की पारी खेली। 

ईशान किशन ने भी बुधवार को कर्नाटक के खिलाफ 33 गेंद पर शतक लगाया। किशन ने 39 गेंद पर 14 छक्कों से सजी 125 रन की पारी खेली। लिस्ट ए क्रिकेट में अनमोलप्रीत सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ही 21 दिसंबर 2024 को 35 गेंद में शतक लगाया था। वैभव सूर्यवंशी ने इसी मैच में 36 गेंद पर शतक लगाया है। युसूफ पठान ने 2010 में महाराष्ट्र के खिलाफ 10 गेंदों पर शतक लगाया है।  

Also Read : जोफ्रा आर्चर एशेज से बाहर

बिहार ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार ने 6 विकेट पर 574 रन बनाए। कप्तान सकिबुल गनी के अलावा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए आयुष लोहारुका ने भी शतक लगाया।

पारी की शुरुआत करने आए वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 84 गेंदों पर 15 छक्के और 16 चौकों की मदद से 190 रन की पारी खेली। वैभव के पास दोहरा शतक लगाने का पूरा मौका था, लेकिन वह 27वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। वहीं आयुष ने 56 गेंदों पर 8 छक्के और 11 चौकों की मदद से 116 रन बनाए। इसके अलावा पीयूष सिंह ने 66 गेंदों पर 77 और मंगल महरोर ने 43 गेंदों पर 33 रन बनाए।

लिस्ट ए क्रिकेट में पूर्व का सबसे बड़ा स्कोर तमिलनाडु के नाम था। तमिलनाडु ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ही 2022 में 2 विकेट पर 506 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड है। नीदरलैंड के खिलाफ 2022 में इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 498 रन बनाए थे। सरे ने ग्लौक्स के खिलाफ 2007 में 4 विकेट पर 496 रन बनाए थे। लिस्ट ए में अब सरे चौथे नंबर पर चली गई है। इंग्लैंड पांचवें नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने 2018 में 6 विकेट पर 481 रन बनाए थे।

Pic Credit : X

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 18 =

और पढ़ें