इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की आगामी तिमाही बैठकें इस महीने के आखिर में भारत के अहमदाबाद में होंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच तनाव के चलते मोहसिन नकवी के इसमें शामिल होने पर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है।
21 मई को आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति की वर्चुअल बैठक होगी। इसके बाद आईसीसी बोर्ड की आमने-सामने होने वाली बैठक 30 और 31 मई को अहमदाबाद में होगी, जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के अंतिम सप्ताह के साथ है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पहले ये बैठकें मार्च और अप्रैल में कतर के दोहा में करने की योजना थी, लेकिन पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण इन्हें भारत में स्थानांतरित कर दिया गया। अब जब ये बैठकें अहमदाबाद में होंगी, तो पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी का भारत की यात्रा करना निश्चित नहीं है।
Also Read : भारत अवसरों की भूमि है, जो तकनीक और मानवता दोनों से प्रेरित है: प्रधानमंत्री मोदी
नकवी अक्सर पाकिस्तान के प्रतिनिधि के तौर पर आईसीसी की बैठकों में खुद शामिल होते रहे हैं, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच जारी राजनीतिक तनाव के चलते दोनों बोर्ड के बीच बिगड़ते क्रिकेट संबंधों ने उनकी मौजूदगी को सवालों के घेरे में ला दिया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, जब से नकवी ने पीसीबी की कमान संभाली है, तभी से बीसीसीआई के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। दुबई में आयोजित एशिया कप 2025 के समापन पर ट्रॉफी सौंपने से जुड़े विवाद के बाद तनातनी और बढ़ गई।
नकवी एशियन क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष होने के साथ-साथ पाकिस्तान के संघीय गृह मंत्री भी हैं। सितंबर 2025 में खिताब जीतने के बाद, टीम इंडिया ने कथित तौर पर नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।
नकवी ट्रॉफी और पदकों के साथ स्टेडियम से बाहर चले गए। बताया जा रहा है कि नकवी के आदेश पर ये ट्रॉफी और पदक अभी भी दुबई में ही हैं, जबकि बीसीसीआई ने इन्हें वापस भेजने का अनुरोध किया है और इस मुद्दे को आईसीसी के सामने उठाया है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


