IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। बुधवार को कोलकाता में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सात विकेट से मात दी। टीम ने इसी के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है। पहले मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था। ये देखकर फैंस भी थोड़ा हैरान थे। इसको लेकर मैच के बाद सूर्या ने अपनी रणनीति का भी खुलासा किया है।
महज एक तेज गेंदबाज को दिया मौका
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 3 स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया था। जबकि अर्शदीप सिंह के रूप में महज एक तेज गेंदबाज को मौका मिला था। इसको लेकर मैच के बाद सूर्यकुमार ने बताया कि “तीन स्पिनरों को चुनने पर हम अपनी ताकत पर टिके रहना चाहते थे, हमने साउथ अफ्रीका में खेलते समय भी यही किया था। हार्दिक ने नई गेंद से गेंदबाजी की जिम्मेदारी ली। इसलिए मेरे पास उस अतिरिक्त स्पिनर को खेलने के लिए थोड़ी सहूलियत थी और वे तीनों शानदार काम कर रहे हैं।
सूर्या ने आगे कहा कि अर्शदीप अनुभव के साथ बहुत कुछ सीख रहा है। वो मैच के दौरान अतिरिक्त जिम्मेदारी ले रहा है। वह जानता था कि वह आज नई गेंद से गेंदबाजी करने वाला एकमात्र गेंदबाज है। हालांकि फिर हार्दिक ने जिम्मेदारी ली और वह नियमित रूप से गेंदबाजी में कमाल कर रहा है। हमने 2024 टी20 विश्व कप में जो खेला था, उससे थोड़ा अलग खेलना चाहते हैं। हमारे पास अपनी योजनाए हैं, हम उसी तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं।
read more: IND vs ENG: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, दूसरे T20 में नहीं लेना पड़ेगा ये टिकट
कब मैदान पर दिखेंगे शमी?
अब फैंस के लिए मोहम्मद शमी को टीम इंडिया की जर्सी में देखने का इंतजार थोड़ा ओर बढ़ गया है। फैंस को उम्मीद है कि शमी को दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में चांस मिल सकता है। शमी के न खेलने को लेकर टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा था कि “ये टीम मैनेजमेंट का फैसला है, उन्होंने परिस्थितियों को देखते हुए बेहतर विकल्प चुना होगा।
read more: रणजी में फ्लॉप के बाद भी यशस्वी-रोहित ने किया कमाल, इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: x/bcci

