पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगातार दूसरे मैच में धीमी ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स निर्धारित समय में 20 ओवर नहीं फेंक सकी। इस वजह से पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया।
आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “चूंकि यह आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत इस सीजन में उनकी टीम का दूसरा उल्लंघन था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया। इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर या तो छह लाख या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया जाएगा।
पंजाब किंग्स का सीजन का पहला मुकाबला 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला गया था। इस मैच में भी पंजाब किंग्स जीती थी, लेकिन गेंदबाजी के दौरान पंजाब का ओवर रेट धीमा रहा था। मैच के बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया था।
Also Read : ‘शिक्षा ही भविष्य की असली ताकत’, सीएम योगी
सीएसके के खिलाफ मैच के बाद श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह पहले मैच के जुर्माने (12 लाख) से दोगुना है।
हालांकि जुर्माने की राशि श्रेयस अय्यर को ज्यादा निराश नहीं करेगी। उनकी टीम ने सीएसके के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की और अय्यर ने भी तूफानी अर्धशतक लगाते हुए जीत में कप्तान के साथ ही बल्लेबाज के तौर पर बड़ी भूमिका निभाई।
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पंजाब ने गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने आयुष म्हात्रे के 73, शिवम दुबे के 45, और सरफराज खान के 32 रनों की पारी की बदौलत 5 विकेट पर 209 रन बनाए थे।
पंजाब ने प्रियांश आर्या के 39, प्रभसिमरन के 43, और कप्तान श्रेयस अय्यर के 50 रनों की मदद से 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया।
इस जीत के साथ पंजाब ने अंकतालिका में पहले स्थान पर जगह बना ली है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



