राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

कप्तान के तौर पर किशन जबरदस्त रहे हैं, वे सलाह भी मांगते हैं: क्लासेन

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने कप्तान ईशान किशन को एक बेहतरीन कप्तान बताते हुए कहा है कि जिस तरह से टीम इस युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज का साथ देती है, वह ‘बस कमाल का’ है। इसके साथ ही क्लासेन ने किशन के फैसले लेने में शांत रहने और टीम में मौजूद अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा करने की इच्छा को भी सराहा है। 

एसआरएच के नियमित कप्तान पैट कमिंस फिलहाल कमर की चोट से उबर रहे हैं। इस वजह से शुरुआती मुकाबलों के लिए किशन को टीम की कमान सौंपी गई है। ईशान किशन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 में से 1 मैच गंवाए हैं, जबकि 2 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर मौजूद है।

क्लासेन ने आईपीएल 2026 राइवलरी वीक से पहले जियोस्टार प्रेस रूम में ‘आईएएनएस’ के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “मुझे लगता है कि अब तक उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। वह ऐसे इंसान हैं जो सलाह मांगते हैं। हमारे ड्रेसिंग रूम में बहुत अनुभव है। इसलिए वह उस अनुभव का फायदा भी उठाते हैं, लेकिन उनके फैसले लेने का तरीका, जिस तरह से वह गेंदबाजों को बदलते हैं, जिस तरह से टीम उनकी बात सुनती है, वह अब तक बस कमाल का रहा है।

उन्होंने कहा, “टीम बहुत अच्छे हाथों में है, और अच्छी बात यह है कि वह बिल्कुल भी घमंडी इंसान नहीं हैं, जिससे चीजें बहुत आसान हो जाती हैं। उनके नेतृत्व में खेलना सच में बहुत मजेदार अनुभव है। इसलिए माहौल को ज्यादा गंभीर न बनाने के लिए बीच-बीच में काफी मजाक-मस्ती होती रहती है, क्योंकि मुझे लगता है कि यह माहौल कभी-कभी खेलने के लिए काफी मुश्किल हो सकता है।

Also Read : अलाना किंग फिर बनीं दुनिया की नंबर एक वनडे गेंदबाज

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, और उन्हें घरेलू क्रिकेट में भी काफी सफलता मिली है। मुझे लगता है कि उनकी घरेलू टीम ने एक टूर्नामेंट जीता था (झारखंड ने उनकी कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी)। इसलिए इस मामले में उनके पास काफी अनुभव है, लेकिन अब तक, मुझे उनकी कप्तानी में खेलने में सच में बहुत मजा आया है, और अब तक उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा है।

इस सीजन में एसआरएच के दो मैच हारने के बावजूद, क्लासेन ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। क्लासेन ने आरसीबी के विरुद्ध 31 रन की पारी खेलने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 52 रन बनाए, जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध 62 रन की पारी खेली। क्लासेन ने कहा कि वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। यह संतुष्टि उन्हें इसलिए भी ज्यादा मिली है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद और सिर्फ फ्रेंचाइजी टी20 लीग खेलने के कारण उन्हें खेलने का सीमित समय ही मिल रहा है। 

उन्होंने कहा, “बदकिस्मती से हम दो मैच हार गए हैं, लेकिन निजी तौर पर, यह एक अच्छी शुरुआत रही है, खासकर इसलिए क्योंकि मेरी सबसे बड़ी चिंताओं में से एक यह थी कि मैं उतना क्रिकेट नहीं खेल पा रहा था, जितना पहले खेलता था। साथ ही, यह देखने के लिए भी था कि क्या मैं अभी भी उस स्तर को बनाए रख सकता हूं, जो मैंने अपने लिए तय किया था। मेरे लिए यह काफी अच्छी शुरुआत रही है, उम्मीद है कि यह फॉर्म जारी रहेगा।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =

और पढ़ें