आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और इस शनिवार को एक हाई-वोल्टेज मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (MS धोनी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जाएगा।
यह मैच बेंगलुरु के ऐतिहासिक एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां क्रिकेट प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ने की उम्मीद है। दोनों ही टीमें एक-दूसरे की कट्टर प्रतिद्वंद्वी रही हैं और जब भी ये आमने-सामने होती हैं, तो मुकाबला बेहद रोमांचक और यादगार होता है।
आरसीबी की बात करें तो वह इस समय शानदार फॉर्म में है। टीम ने अब तक खेले गए 10 मुकाबलों में से 7 में जीत दर्ज की है और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मजबूती से काबिज है।
कप्तान की आक्रामक रणनीति और बल्लेबाजों की शानदार लय ने आरसीबी को इस सीजन की सबसे खतरनाक टीमों में शुमार कर दिया है। चाहे विराट कोहली की अनुभवी बल्लेबाज़ी हो या मोहम्मद सिराज की धारदार गेंदबाज़ी, टीम हर विभाग में संतुलित और आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है।
वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए यह सीजन अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। महेंद्र सिंह धोनी (MS धोनी) की कप्तानी वाली टीम ने 10 में से सिर्फ 2 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 8 बार उसे हार का सामना करना पड़ा है।
अंक तालिका में टीम सबसे निचले पायदान यानी 10वें स्थान पर है। सीएसके के लिए यह स्थिति उनके प्रशंसकों के लिए बेहद निराशाजनक है, खासकर तब जब टीम का आईपीएल में इतना गौरवशाली इतिहास रहा है। बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन, गेंदबाज़ों की लय में कमी और फील्डिंग में चूकें, टीम की हार का मुख्य कारण बनती जा रही हैं।
गौरतलब है कि इस सीजन की शुरुआत में आरसीबी ने चेन्नई (MS धोनी) को उन्हीं के होमग्राउंड यानी चेपॉक स्टेडियम में हराकर बड़ा झटका दिया था। उस हार ने सीएसके के आत्मविश्वास को गहरा आघात पहुँचाया था।
इससे पहले चेन्नई (MS धोनी) ने मुंबई इंडियंस को हराकर एक अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता चला गया। यह भी ध्यान देने योग्य है कि 2008 के बाद यह पहली बार था जब चेन्नई को चेपॉक में आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा था।
अब चेन्नई सुपरकिंग्स के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है। टीम की नजर चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी से उस हार का बदला लेने पर टिकी है। अगर MS धोनी की टीम अपने पुराने आत्मविश्वास और संयम को दोबारा हासिल कर लेती है, तो वह ना केवल मुकाबला जीत सकती है बल्कि बाकी बचे सीजन के लिए नई उम्मीद भी जगा सकती है।
इस महा-मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने को बेताब होंगे और दर्शकों को एक जबरदस्त क्रिकेट शो देखने को मिलेगा।
क्या MS धोनी की सेना वापसी कर पाएगी या फिर आरसीबी अपनी जीत की लय को बरकरार रखेगी — यह जानना बेहद दिलचस्प होगा। क्रिकेट प्रेमियों को इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतज़ार है।
धोनी पर फिर से सबकी नजर – एक उम्मीद, एक भरोसा
आईपीएल 2025 के इस रोमांचक दौर में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की नाव डगमगाती हुई नजर आ रही है। बल्लेबाजों की नाकामी हो या गेंदबाजों की लय से भटकी गेंदबाज़ी – टीम की स्थिति चिंताजनक है।
ऐसे कठिन हालात में एक बार फिर पूरी दुनिया की नजरें उस शख्स पर टिक गई हैं, जिसने मुश्किल हालात में कई बार टीम को किनारे तक पहुँचाया है – महेंद्र सिंह धोनी।
43 साल की उम्र में भी धोनी का मैदान पर वही पुराना जोश और धैर्य दिखता है, जिसने उन्हें क्रिकेट का सबसे भरोसेमंद कप्तान और फिनिशर बनाया। ऋतुराज गायकवाड़ की चोट के बाद जब MS धोनी ने एक बार फिर कप्तानी की कमान संभाली, तो फैन्स को उम्मीद की एक नई किरण दिखी।
लेकिन फ्रेंचाइज़ी की किस्मत अभी तक नहीं बदली – टीम लगातार हार का सामना कर रही है। फिर भी, अगर कोई खिलाड़ी है जो संकट में भी जीत का रास्ता निकाल सकता है, तो वह सिर्फ और सिर्फ “कैप्टन कूल” MS धोनी ही हैं।
आरसीबी के खिलाफ धोनी का जलवा
चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि MS धोनी का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ बेहद शानदार रहा है। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में RCB के खिलाफ कई बार मैच का रुख पलटा है और अपनी बल्लेबाज़ी से फैन्स के दिल जीत लिए हैं।
चाहे वह चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेले हों या राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए – MS धोनी ने RCB के खिलाफ हमेशा दमदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल में RCB के खिलाफ धोनी ने अब तक कुल 38 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 905 रन बनाए हैं।
इन पारियों में धोनी ने 4 अर्धशतक जड़े हैं और उनका औसत 39.34 का रहा है। स्ट्राइक रेट की बात करें तो यह 142.51 है, जो उनके आक्रामक तेवरों को दर्शाता है। उन्होंने इन मैचों में 59 चौके और 49 गगनचुंबी छक्के भी लगाए हैं, जो साबित करता है कि RCB के खिलाफ धोनी का बल्ला अक्सर गरजता है।
क्या धोनी फिर से इतिहास दोहराएंगे?
चेन्नई के प्रशंसकों को उम्मीद है कि MS धोनीअपने अनुभव और सूझबूझ से एक बार फिर टीम को संजीवनी देंगे। क्रिकेट सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, जज़्बे का भी खेल है – और धोनी की मौजूदगी ही टीम के लिए सबसे बड़ी ताकत बन सकती है।
क्या MS धोनी अपनी कप्तानी और बल्लेबाज़ी से चेन्नई को जीत की राह पर वापस ला पाएंगे? यह तो वक्त बताएगा, लेकिन एक बात तय है – जब तक माही मैदान पर हैं, उम्मीद जिंदा है।
क्या धोनी तोड़ पाएंगे महारिकॉर्ड?
महेंद्र सिंह धोनी (MS धोनी) एक बार फिर इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह दूसरे स्थान पर हैं।
पहले स्थान पर हैं ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर, जिन्होंने 24 पारियों में 985 रन बनाए हैं – औसत 46.90 और स्ट्राइक रेट 162.80 के साथ। अब माही को इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 81 रनों की एक विस्फोटक और चमत्कारिक पारी खेलनी होगी। क्या कप्तान कूल इस बार भी कमाल दिखाएंगे?
क्या आएगा सिक्सों का अर्धशतक?
MS धोनी आरसीबी के खिलाफ अब तक 49 छक्के जड़ चुके हैं। अगर इस मैच में वह एक और छक्का लगा देते हैं, तो आरसीबी के खिलाफ उनके छक्कों का अर्धशतक पूरा हो जाएगा।
छक्कों की सूची में भी MS धोनी दूसरे नंबर पर हैं, जबकि पहले स्थान पर फिर से हैं डेविड वॉर्नर – 55 छक्कों के साथ। अगर धोनी इस बार 7 सिक्स लगा देते हैं, तो वह इस लिस्ट में भी टॉप पर पहुंच सकते हैं।
उनका आरसीबी के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है, और सीएसके के फैंस को इस मैच में एक धमाकेदार पारी की उम्मीद है।
also read: आज यानी RCB vs CSK मैच में MS धोनी ले रहे है संन्यास, खुद किया कन्फर्म
pic credir- GROK
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


