राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला लिया और मैच हार गया: अश्विन

भारत ने पाकिस्तान के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मैच में 61 रन से जीत दर्ज की। भारत के पूर्व स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने पाकिस्तान की इस करारी हार का विश्लेषण करते हुए टॉस को मैच का अहम पल बताया है। 

रविचंद्रन अश्विन का मानना ​​है कि टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने के पाकिस्तान के फैसले ने भारत को उस पिच पर अहम फायदा दिया, जहां पूरे टूर्नामेंट में लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल रहा है।

अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल ‘अश्विन’ पर कहा, “पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, क्योंकि हमने ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला देखा था। ऑस्ट्रेलिया को 170 रन बनाने में मुश्किल हुई थी। आईपीएल मैच में अगर टीमों को अंतिम 10 ओवरों में 100 रन की दरकार होती है, तो वह टीम आसानी से जीत जाती है, लेकिन इस वर्ल्ड कप में ऐसा नहीं हो रहा है। प्रेमदासा स्टेडियम में, आप 10 ओवरों में 100 रन का पीछा नहीं कर सकते।

Also Read : रोहित शेट्टी फायरिंग मामला : छह आरोपियों को 25 फरवरी तक की रिमांड

उन्होंने कहा, “जिस तरह से पाकिस्तान दबाव से निपटता है, भारत उस मामले में 100 गुना बेहतर है। मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान उतना मजबूत है। सच कहूं तो, सलमान आगा और माइक हेसन के नेतृत्व में पाकिस्तान तकनीकी रूप से बेहतर हो गया है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने आगा के पहले ओवर के बाद शाहीन अफरीदी को उतारा, वह एक बहुत बड़ी गलती थी।

रविवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में 114 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए उस्मान खान ने 34 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी ने 23 रन की नाबाद पारी खेली।

भारत सुपर 8 की तैयारी शुरू करने से पहले बुधवार को अहमदाबाद में नीदरलैंड के खिलाफ अपने लीग-स्टेज मैच खत्म करेगा।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 19 =

और पढ़ें