भाजपा के ‘गुंडों’ ने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में तोड़फोड़ की: अभिषेक बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि हथियारों से लैस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग बृहस्पतिवार तड़के यहां पार्टी के कैमक स्ट्रीट स्थित कार्यालय में जबरन घुस गये और परिसर में तोड़फोड़ की। बनर्जी ने दावा किया कि इन लोगों ने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को क्षतिग्रस्त किया तथा वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन भी ले गए। भाजपा ने हालांकि इन आरोपों को खारिज कर दिया। बारानगर से भाजपा विधायक सजल घोष ने दावा किया कि इस घटना में पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता शामिल नहीं...