ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी
एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच गए थे और यहां तक कहा था कि अपने हिसाब से सीटें देकर भी एमआईएम को गठबंधन में एडजस्ट किया जाए। ओवैसी ने यह दांव इसलिए चला था कि बिहार के मुस्लिम मतदाताओं को यह मसैज दिया जाए कि वे भाजपा को हराना चाहते हैं...